मेरठ, फरवरी 22 -- मेरठ। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। कुछ समय के लिए बादल छाए रहे। लेकिन दिन के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रात के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 3.2 एवं 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुए। विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। ऐसा होने पर मेरठ में जल्द ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। रात के तापमान में मामूली गिरावट संभव है। वहीं, 27 फरवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में एक बार फिर से बारिश दस्तक देने जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.