पिथौरागढ़, मार्च 10 -- जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हिमपात से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लास्पा, मिलम, बुगडियार के साथ ही पंचाचूली, ओम पर्वत आदि कैलाश पर बर्फबारी हुई है। सोमवार को सुबह से ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही। मुनस्यारी व उससे लगे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। धारचूला में भी मौसम ने रंग बदलाव बूंदाबांदी हुई। पहले से ही बर्फबारी से वहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ताजा हिमपात ने और मुश्किल बढ़ा दी है। दारमा घाटी में भी कई जगह हिमपात हुआ है। बर्फबारी के साथ कई जगह ठंडी हवा की सक्रियता से भी तापमान लुढ़क रहा है। इससे लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। होली के दिनों में इस तरह का मौसम यहां लोगों के रंग में भंग कर रहा है। इससे होली का उत्साह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.