पटना, फरवरी 18 -- नवगठित उच्च शिक्षा विभाग को जगह और अधिकारी-कर्मचारी मिलने का इंतजार है। उच्च शिक्षा विभाग को अब तक न तो स्थायी जगह मिली है और न ही सचिव के अलावा अधिकारी-कर्मचारी ही मिले हैं। ऐसे में यह विभाग वैसे ही चल रहा है, जैसे उच्च शिक्षा निदेशालय चल रहा था। अलग विभाग बनने के बाद जगह के लिए भवन निर्माण विभाग को और सृजित पदों के विरुद्ध अधिकारी-कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दोनों विभागों को अब तक दो बार पत्र भेजा है। नये पद सृजन के तहत सचिव के अतिरिक्त कोई भी अधिकारी-कर्चचारी नहीं मिलने से उच्च शिक्षा निदेशालय में ही उच्च शिक्षा विभाग चल रहा है। विभाग के पास कार्यबल के नाम पर पहले से उच्च शिक्षा निदेशालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी ही हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों उच्च ...