बिजनौर, जनवरी 9 -- कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कॉलेज के प्रो. डॉ. अजय कुमार, प्रो. नायला नईम, प्रो. अंकित रंजन अग्रवाल एवं प्रो. गौरव गुप्ता ने 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में सफल सहभागिता की। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विश्वव्यापी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा में मानवीय मूल्यों, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करना रहा। सम्मेलन में विभिन्न देशों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने उच्च शिक्षा में मानवीय मूल्यों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता के उपरांत सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जो उनकी प्रतिबद्धता और वैश्विक स्तर पर शैक्षिक जुड़ाव...