हरिद्वार, नवम्बर 21 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उच्च शिक्षा मंत्री से संबंधित प्रसारित भ्रामक न्यूज को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमंहत रवींद्र पुरी के संदेश में कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के विरुद्ध इस प्रकार से भ्रामक न्यूज़ फैलाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेषित इस प्रकार की फेक न्यूज़ को लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा बताया। बताया कि फेसबुक के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उच्च शिक्षा मंत्री के बारे में भ्रामक तथ्यहीन पोस्ट प्रसारित की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की आकस्मिक सभा भ्रामक प्रचार फैलाने वाले व्यक्ति को कठोर दंड देने का प्रस्ताव पारित करती है और भविष्य में इस प्रकार की घट...