सीवान, मई 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सीवान सदर प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार किया गया। सदर प्रखंड के सरसर व बरहन पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को ग्रामीण महिलाओं के समक्ष एक-एक कर रखा। इस क्रम में महिलाओं से संबंधित विकासात्मक योजना के बारे में डिजिटल वाहन में लगे टीवी के माध्यम से वीडियो भी दिखाया गया। जीविका दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी के बारे में जानकारी दी। इस क्रम में उमा देवी ने अपनी आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने पंचायत स्तर पर विद्यालय व उसमें योग शिक्षक के साथ-साथ खेल मैदान हो ऐसी मांग की। वहीं पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी बनवाने की जरूरत पर जोर दिया गया। इसके साथ ही वार्ड नंबर 16 में आंगनबाड़ी केन्द्र बनवाने की मांग की गई। सदर प्रखंड के जीवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.