धनबाद, नवम्बर 14 -- महुदा। रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा के प्रांगण में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी। समारोह में विद्यालय के संस्थापक जलेश्वर महतो,विद्यालय के प्रशासक मधुसूदन महतो,प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार महतो,विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं ने पंडित नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार महतो ने कहा कि वह एक महान राष्ट्रभक्त के साथ एक राजनेता थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में देश का चहुंमुखी विकास किया। उनके जन्मदिन को हमलोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि वे बच्चों से काफी लगाव रखते थे। विद्यालय के प्रशासक ने कहा कि वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने कर्मों ...