बगहा, फरवरी 1 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। विद्यालय प्रबंधन कमेटी के गठन हेतु शनिवार को वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा मधुबनी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बगहवा पहुंचे। जहां प्रखंड के लगभग सभी उच्च विद्यालय का प्रबंध कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि, विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, विद्यालय में शिक्षकों को जब आवश्यकता हो हमे याद करे। मैं हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। वही बगहवा विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिपिन बिहारी ने बताया कि, उच्च विद्यालय के प्रबंध कमेटी का अध्यक्ष क्षेत्र के विधायक होते हैं। चुनाव के बाद नए विधायक होने के बाद नए सीरे से प्रबंध कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने विधायक के विद्यालय में आने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त मौके पर ...