मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- औराई। बिहार दिवस के अवसर पर खुदीराम बोस स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में आयोजित गणित ओलंपियाड, चित्रकला प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरवा के अंकित और शिवानी ने बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा पांच की शिवानी कुमारी ने चित्रकला में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंकित का अगला मुकाबला पटना में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होगा। अंकित के पिता राकेश साह मजदूरी करता है और मां मीरा देवी आंगनबाड़ी सेविका है। सफलता पर डीइओ अजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक डॉ. रामनरेश कुमार, शिक्षक कुमार सुंदरम, गणित शिक्षक राजीव कुमार, निशा शर्मा, रूपाली, धीरज कुमार ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.