गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। उच्च विद्यालय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण और पहल की है। पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने तथा बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास के तहत मॉक टेस्ट और ऑनलाइन शिक्षण सुविधा शुरू की जा रही है। इस योजना से जिले के 234 उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन किया है। इस सहयोग के माध्यम से छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा, विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.