हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- केरेडारी, प्रतिनिधि । राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय केरेडारी में मंगलवार को अभिभावकों एंव शिक्षकों की बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हर तीसरे माह के 25 तारीख को बच्चों के माता पिता और सभी शिक्षकों के बीच बैठक रखने को लेकर सभी विद्यालय के प्रबंधन को आदेश दिया गया है। बैठक में प्रभारी प्राध्यापक महेंद्र रविदास जिला परिषद अनीता सिंह, उपप्रमुख अमेरिका महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा ,प्रबंधन समिति सदस्य व सीआरपी सुनील पांडे ,और स्कूल के शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...