गंगापार, जनवरी 4 -- ग्रामीण प्रतिभा की चमक एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर दिखाई दी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा (प्रतापपुर) के छात्र प्रदीप ने श्रेष्ठा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदीप का प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन होना ग्रामीण स्कूलों के होनहारों के लिए एक प्रेरणास्पद उपलब्धि कहा जा सकता है। बता दें कि श्रेष्टा (स्कीम फॉर रेजिडेंशियल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन हाई स्कूल्स इन टार्गेटेड एरियाज) भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.