उन्नाव, नवम्बर 26 -- सुमेरपुर। कस्बा भगवंतनगर स्थित आरआरबीएन इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई ने किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर 100 व 200 मीटर दौड में जालापुर प्राथमिक विद्यालय की रिया व बालक वर्ग में 50 मीटर में दक्ष सिंह, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर प्रथम 100 मीटर में विवेक प्राथमिक विद्यालय बाजपेई खेडा अव्वल रहे। सुमेरपुर ब्लॉक स्तर में ओवरऑल विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सर की टीम रही। इस मौके पर भगवंतनगर चैयरमेन आशीष शुक्ला रिंकू, कमल किशोर दीक्षित, गिरीश प्रताप सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...