कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- मिशन शक्ति-5 अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय अजुहा प्रथम में नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा की अध्यक्षता में छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय प्रांगण में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां भगवती के अष्टम स्वरूप महागौरी देवी को साक्षी मानकर आदर्श नगर पंचायत द्वारा कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, लेखा लिपिक साकेत चंद्र श्रीवास्तव ने कन्याओं का पूजन कर चुनरी भेंट की। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए हलवा, चना, फल, मीठे पकवान खिलाया। अंत में कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान माता के जयकारे से वातावरण गुंजायमान रहा है। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासदगण, नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.