बलरामपुर, जुलाई 8 -- ललिया। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत मकुनहवा में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की मांग ग्रामीणों ने डीएम से की है। संतोष वर्मा, सीता देवी, सुनील कुमार, क्षमानंद, धर्मेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, ठाकुर प्रसाद, तिलकराम ने बताया कि गांव में एक प्राथमिक विद्यालय संचालित है। प्रधान संतोष वर्मा ने बताया कि बालक वर्ग तो जूनियर की शिक्षा के लिए दूरी तय कर लेते हैं लेकिन बालिकाओं के सामने दिक्कत आ रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि विभिन्न समस्याओं के चलते तराई में आधी आबादी उच्च शिक्षा से वंचित रहने को मजबूर रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...