जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को ईपीएस-95 पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जमशेदपुर से साकची स्थित उनके कार्यालय में मिला तथा प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल उनके माध्यम से श्रम एवं नियोजन मंत्री तथा पीएफ न्यासी डॉ. मनसुख मंडाविया को संबोधित पत्र भी दिया। पत्र में न्यूनतम पेंशन प्रति माह 7500 रुपये करने, महंगाई भत्ता एवं मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग की है। इस पत्र की प्रतिलिप प्रधानमंत्री तथा वित्तमंत्री को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन में पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल निवारण करने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव कालीपद सुई, समन्वयक रामचंद्र मंडल, वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र मंडल, वीडी तिवारी, उत्पल गुहा, लालू तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद, अनिल चौधरी, ई सतीश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.