सीवान, नवम्बर 22 -- सिसवन। प्रखंड के सिसवन रेफरल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत उच्च जोखिम वाले पच्चीस गर्भवती महिलाओं का जाँच किया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक एस शम्सुद्दीन आजाद ने बताया कि इस योजना के तहत उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं का जाँच किया गया है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच और परामर्श सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ प्रसव के लिए आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...