प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज के प्रमुख विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में देश का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी उद्धबोधनों से संविधान के मूल्यों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सीनेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को सुरक्षा, समानता और सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र के प्रहरी बनकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की परेड और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रभाव से भर दिया। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने ध्वजारो...