बेगुसराय, जनवरी 31 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। वे उच्च आदर्श के व्यक्तित्व थे। उन्होंने सभी वर्गों के हित के लिए विकास किया। शनिवार को गढ़पुरा के नमक सत्याग्रह स्थल पर उनकी पुण्यतिथि बीडीओ विकास ने यह बात कही। बीएओ ओमप्रकाश यादव ने कहा कि श्री बाबू किसी जाति नहीं बल्कि जमात के नेता थे। सूबे का असली विकास श्री बाबू के आदर्शो पर चलकर ही हो सकता है। नमक सत्याग्रह गौरवयात्रा के महासचिव राजीव कुमार ने नमक आंदोलन में यहां के लोगों के योगदान की चर्चा की। समाजसेवी सुशील सिंघानिया ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के सदस्य मुकेश विक्रम ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने बिहार को संवारने का काम किया उसको आगे बढ़ाने की जरूरत है। रमेश महतो ने कहा कि श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.