मधुबनी, दिसम्बर 4 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय गुरूवार को सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में निर्मित दो मंजिला विवाह भवन को पंडा के कब्जे से मुक्त कराकर नगर पंचायत को सुपुर्द कर दिया। अब इस विवाह भवन का आम लोग उपयोग कर सकते हैं। एसडीओ ने बताया कि मुण्डण, शादी, उपनयन या अन्य मांगलिक कार्य के लिए श्रद्धालु इसे बुक करा सकते हैं। नगर पंचायत से निर्धारित शुल्क जमाकर इसका उपयोग कर सकते हैं। उन्होने बताया कि शीघ्र ही शुल्क दर निर्धारित कर दिया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि सिद्धपीठ उच्चैठ का पर्यटक स्थल के रूप में विकास किया जाना है। इसके लिए परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा । ताकि विकास का काम किया जा सके । एसडीओ ने लोगों से सहयोग का अपील करते हुए बताया कि पर्यटक स्थल में विकास होने से रोजगार सृजन का अवसर मिलेगा। उन्होने बताय...