मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। मधुबनी का उच्चैठ भगवती स्थान भी पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। इसके लिए विभागीय पहल शुरू हो चुकी है। सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान विकसित होने के बाद कैसा दिखेगा इसका डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। नये वर्ष में यह जिले वासियों के लिए यह बेहतरीन तोहफा होगा। डीएम आनंद शर्मा ने बेनीपट्टी स्थित उच्चैठ भगवती स्थान को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किए जाने को लेकर पर्यटन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर स्वीकृति प्रदान करने का औपचारिक अनुरोध किया है। इस पहल न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ होगी, बल्कि जिले के पर्यटन, रोजगार और समग्र विकास को नई गति मिलेगी। डीएम द्वारा भेजे गए पत्र में संयुक्त इन्का कन्सल्टेंट आर्किटेक्ट्स से प्राप्त विस्तृत प्रस्तुति को भी संलग्न किया गया है, जिसमें मंदि...