रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किसान सुखवंत के आत्महत्या प्रकरण में उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार को 15 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि किसान सुखवंत ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में जिन अधिकारियों का नाम लिया है, उन सब पर कार्रवाई हो। वीडियो में जताई गई इच्छा के अनुरूप ही मामले की जांच की जाए और इस प्रकरण में वीडियो के आधार पर एसएसपी ऊधमसिंह नगर पर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 15 तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। सोमवार को रुद्रपुर के एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए गोदियाल ने कहा कि हम प्रदेश की सरकार को मजबूर करेंगे कि वह अपराधियों का साथ देना छोड़े। पुलिस और प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.