संतकबीरनगर, मार्च 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले का परिवहन विभाग अपने उच्चाधिकारियों के आदेश की अनदेखी कर रहा है। इस कार्यालय में मनमानी तरीके से लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। हालत यह है कि जो लोग शारीरिक रूप से अनफिट हैं उनका भी लाइसेंस बन जा रहा है। ऐसे में यदि विभाग की यही कार्य शैली रही तो सड़क हादसें में कमी नही हो सकती है। परिवहन निदेशालय ने तीन माह पूर्व ही आनलाइन स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी होने पर ही संबंधित का लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया है लेकिन इन आदेश पर विभाग के कर्मी अमल नहीं कर रहे हैं। पूर्व में लाइसेंस बनवाने के लिए ऑफलाइन स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना आवश्यक रहा। इस व्यवस्था के तहत आए दिन बिचौलियों के माध्यम से आवेदक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवा लेते थे। जिस पर विभाग के द्वारा संबंधित का यह लाइसेंस जारी हो जाता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.