अयोध्या, फरवरी 20 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रस्तावित लक्ष्मण पथ मार्ग निर्माण परियोजना से प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर उचित मुआवजा और वैकल्पिक पुनर्वास की मांग की है। मोहल्ला जमथरा बंधा, परगना हवेली अवध, तहसील सदर के निवासियों का कहना है कि उनके मकान सरयू नदी के बंधे के किनारे स्थित हैं, जो प्रस्तावित मार्ग के दायरे में आ रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्या को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह से भी मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की। निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने बताया कि जमथरा श्मशान घाट से स्टीपी प्लांट तक लगभग 100 परिवार इस परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई अन्य भूमि उपलब्ध नहीं है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.