औरंगाबाद, मार्च 25 -- भारतमाला परियोजना से जुड़े किसानों को यदि उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे अपनी जमीन नहीं देंगे। ये बातें वक्ताओं ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कुटुंबा अंचल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में कही। धरने का आयोजन भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हुआ। अध्यक्षता कमल प्रसाद सिंह ने की वहीं संचालन यूनियन के जिला प्रभारी विकास सिंह ने किया। बतौर अतिथि जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ई. सुबोध कुमार सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। यूनियन के जिला संयोजक वशिष्ठ प्रसाद सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण में जब तक सभी किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलता तब तक वे अपनी अपनी जमीनें नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि रांची फोरलेन के निर्माण में कुटुंबा अंचल के किसानों को 30620 रुपए प्रति डी. ब्याज सहित चार गुणा मुआवजा मिल रहा है। इसी अंचल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.