बलिया, फरवरी 10 -- बांसडीह। कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल सहतवार में मंगलवार को 'युवा मन भटकन, ब्लगा व प्रतोद' विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि भारतीय दर्शन व राजनीति विज्ञान के प्रो. डॉ. विद्या सागर उपाध्याय ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान का उत्तरदायित्व है कि छात्र-छात्राओं को मानव के रूप में उनका शैक्षणिक व सामाजिक निर्माण करें। कार्यक्रम में स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि बच्चों का मन बड़ा चंचल होता है। ऐसे में शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी दायित्व है कि चंचल मन को संतुलित कर शिक्षा के प्रवाह को मन में समावेश करें ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। विशिष्ट अतिथि डीआईओएस देवेंद्र गुप्त ने कहा कि युवा मन अत्यंत चंचल और भटकाव वाला होता है, ऐसे समय में बच्चों को सही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.