हल्द्वानी, जनवरी 7 -- भीमताल। किसानों को फल सब्जी और आलू की बीमा राशि नहीं मिलने पर बुधवार को कांग्रेस नेता हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय धारी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। हरीश पनेरु ने कहा उचित बीमा नहीं मिलने से किसान काफी परेशान हैं। वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। रामगढ़ के किसानों की 80 प्रतिशत फसलों का नुकसान हो जाने के बाद भी सरकार व बीमा कंपनी हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दे रही है। जिसके चलते एसडीएम धारी से किसानों को उनकी फसलों का उचित बीमा दिलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...