बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, हिटी। जिले में कोटेदारों का खाद्यान्न वितरण का बकाया कमीशन का भुगतान कर दिया गया है। कमीशन भुगतान नहीं होने से उचित दर विक्रेताओं को कार्यालय के चक्कर कटना पड़ रहा था। जपनद में 1351 कोटेदारों का खाद्यान्न वितरण का दिसंबर महीने का कमीशन बकाया था। तय समय से कमीशन नहीं मिलने से कोटेदारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा था। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कोटेदारों के बकाया कमीशन को भुगतान करने के लिए निर्देश दिया। 1351 कोटेदारों को दिसंबर महीने के लिए 84 लाख 79 हजार मानेदय को स्वीकृति मिली है, जल्द ही रकम कोटेदारों को खाते में भेजने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में कोटे की 1351 दुकाने संचालित हो रही है। जिले में 4.28 लाख कार्डधारकों को राशन वितरण से लेकर खाद्यान्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जिम्मा कोटेदारों के कंधे पर है।...