अयोध्या, फरवरी 19 -- बीकापुर, संवाददाता। जिले की उचित दर दुकानों पर अब ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा किया जा सकेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के डिस्कॉम्स द्वारा सिस्टम इंटीग्रेटर संस्था इण्टीग्रा माइक्रोसिस्टम्स प्रा. लि. तथा इसके माध्यम से लिंकवेल टेलीसिस्टम्स प्रा. लि. के जरिए उचित दर दुकानों में स्थापित ई-पॉस मशीनों से बिजली बिल भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि यह सुविधा उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक व्यवहार्यता बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह व्यवस्था पूर्णतः स्वैच्छिक होगी। निर्देश में कहा गया है कि इस नई सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम जनमानस को इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही,...