पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। डीएसओ विकास कुमार ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं का वितरण आठ जनवरी से शुरू किया जाएगा, जो 28 जनवरी तक चलेगा। अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को गेहूं 14 किग्रा प्रतिकार्ड, चावल 21 किग्रा प्रतिकार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को गेहूं दो किग्रा प्रति यूनिट व चावल तीन किग्रा प्रति यूनिट निःशुल्क वितरित किया जाएगा। ऐसे राशनकार्डधारक का किसी कारणवश आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका अंगूठा/आंख ई-पॉस मशीन स्वीकार नहीं कर रही है। वह 28 जनवरी को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण के दौरान अपने राशनकार्डों में दर्ज समस्त यूनिटों की ईकेवाईसी जरूर कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...