चंदौली, जनवरी 20 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र के सुरथापुर गांव स्थित उचहरा माइनर की समुचित साफ-सफाई न होने के कारण नहर का पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर टेल क्षेत्र में स्थित खेतों में सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जहां साधन सम्पन्न किसान निजी नलकूप, डीजल पंप या अन्य वैकल्पिक साधनों से किसी तरह फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं। वहीं साधन विहीन किसान पानी के अभाव में परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि उचहरा माइनर लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। नहर में जगह-जगह झाड़ और खरपतवार जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। हालात यह हैं कि नहर के हेड पर तो पानी दिखाई देता है। लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते वह रास्ते में ही रुक जा रहा है। टेल क्षेत्र ...