सीवान, दिसम्बर 31 -- महाराजगंज। महाराजगंज शहर के शहीद स्मारक चौक के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे उचक्कों ने एक महिला से पचास हजार रुपये की छिनैती कर ली। पीड़ित महिला दरौंदा थाना क्षेत्र के कोथुआ सारंगपुर निवासी प्रभावती देवी बतायी जा रही है। बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि उचक्कों ने घटना को तब अंजाम दिया है जब महिला अपनी पोती के साथ पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकासी कर पैदल ही अपने घर वापस लौट रही थी। उचक्के पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और महिला जैसे ही शहीद स्मारक चौक के समीप पहुंची कि एक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंच गए। पहले महिला को थप्पड़ मारे फिर झोला में रखा पचास हजार रुपये झपट्टा मारते हुए मौके से फरार हो गए। इधर घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.