बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- उचक्कों ने बुजुर्ग का थैला काट उड़ाया 40 हजार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चांदनी चौक पर स्थित एसबीआई की शाखा के समीप बैंक से रुपया निकलकर जा रहे बुजुर्ग का थैला काटकर उचक्कों ने 40 हजार रुपया उड़ा लिया। पीड़ित बुजुर्ग जियन बिगहा गांव के मथुरा राम हैं, वे कोसरा हाई स्कूल के सेवानिवृत्त आदेशपाल हैं। बताया जाता है कि पत्नी सरस्वती देवी के साथ बैंक से रुपया निकासी कर थैला में रखकर पासबुक अपडेट करने एटीएम मशीन में जा रहे थे। तभी तीन-चार की संख्या में रहे उचक्कों ने मौका पाकर थैला काटकर रुपया उड़ा लिया। उचक्कों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.