अररिया, मार्च 18 -- झाझा, नगर संवाददाता क्यूल स्टेशन के समीप उचक्कों ने चलती ट्रेन में मोबाइल छीन कर एक रेल यात्री को धक्का दे दिया। इस घटना में रेल यात्री घायल हो गए। घायल यात्री झाझा स्टेशन पहुंचे और अपनी व्यथा बयां की। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश से बह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे रेल यात्री का क्यूल स्टेशन के समीप उचक्कों ने मोबाइल छीन कर धक्का दे दिया जिसके बाद घायल रेल यात्री किसी अन्य ट्रेन से झाझा स्टेशन पर रात 8:30 पहुंचे। रेलवे सुरक्षा बल एवं सरकारी रेल पुलिस की मदद से पीड़ित को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां घायल यात्री का इलाज किया गया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया। रेल यात्री की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला अंतगर्त मेटेनी क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.