चंदौली, मार्च 8 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर एलआईसी के विकास अधिकारी की कार के खिड़की का शीशा तोड़कर उचक्के बैग ले गए। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव स्थित एक निजी अपार्टमेंट निवासी अजितेश दुबे पीडीडीयू नगर स्थित एलआईसी में विकास अधिकारी हैं। शुक्रवार की दोपहर अपनी कार कैलाशपुरी मोड़ के समीप खड़ी करके वे एलआईसी कार्यालय में गए थे। इसी बीच कार का शीशा तोड़कर उचक्के सीट पर रखें बैग को लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी को इसकी जानकारी कार्यालय से वापस आने पर हुई। उसके अनुसार बैग में कुछ जरूरी कागजात सहित दस हजार नगदी थे। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर मुगलसराय कोतवाली में दी। पुलिस दोषियों के खिलाफ एफआईआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.