समस्तीपुर, फरवरी 13 -- दलसिंहसराय। शहर के घाट नवादा में बलान पुल के पास गुरुवार को उच्चकों ने एक महिला के एक लाख से अधिक रुपये उड़ा लिये। इसकी जानकारी महिला को होती इससे पूर्व ही रुपये वाला झोला लेकर उच्चका फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर थाने से पहुंची पुलिस ने पीड़िता से जानकारी लेने के बाद आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें महिला का झोला उड़ाने की पूरी घटना कैद थी। इस आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई। उच्चकों का निशाना बनी उजियारपुर थाने के महिसारी , वार्ड चार निवासी अमरेश कुमार राय की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि 33 नम्बर रेल गुमटी के पास स्थित बैंक से 99 हजार रुपये निकाल कर झोला में रख जेवर दुकानदार को देने के लिये घाट नवादा पैदल ही जा रही थी। पुल पर किसी ने उसके साड़ी में गंदगी लगे रहने की बात...