जहानाबाद, जून 15 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के वभना-शकुराबाद पथ पर वभना और सिकरिया के बीच इन दिनों उचक्का गिरोह सक्रिय है जो ऑटो सवार महिला को टारगेट कर उन्हें निशाना बनाते हैं और मौका पाकर आभूषण छीन कर फरार हो जा रहे हैं। बीते दिनों ऑटो सवार महिला से छिनतई के कई ऐसे मामले सामने आये हैं। रविवार को वभना-शकुराबाद पथ पर हनुमान मंदिर के समीप ऑटो सवार महिला को उचक्कों ने अपना निशाना बनाया और मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गये। इस संदर्भ में दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाली महिला सोनी कुमारी ने नगर थाना की पुलिस को मंगलसूत्र छिनतई की शिकायत दी है। सूचक ने बताया है कि 15 जून को घर से निकले और मुरलीधर स्कूल के पास ऑटो पकड़कर शकुराबाद जा रहे थे कि वभना सूर्य मंदिर के नजदीक ऑटो रूका तो ऑटो पर ड्राइवर के पास बैठा लड़का मेरे गले से मंगलसूत्र छी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.