पटना, मई 11 -- बिहटा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह स्मैकियों ने दिल्ली से पटना आ रही जनसधारण एक्सप्रेस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से मोबाइल झपट लिया। इस दौरान 22 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। वह एक घंटे तक ट्रैक पर तपड़ता रहा। लेकिन सूचना के बावजूद जीआरपी और आरपीएफ एक घंटा बाद मौके पर पहुंची। जिससे ज्यादा खून बह जाने से युवक की वहीं तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा काटा। लोगों ने पुलिस पर बदमाशों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। रेल थाना प्रभारी आरती सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम करवाई की जा रही है। दिल्ली से चली जनसधारण एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह पटना जा रही थी। ट्रेन सुबह करीब 10:30 बजे बिहटा रेलवे स्टेशन के पश्चिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.