काशीपुर, अप्रैल 23 -- काशीपुर संवाददाता। दो अलग-अलग स्थान पर उचक्के महिलाओं के पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। हेमपुर डिपो चांदपुर कॉलोनी निवासी जावेद हुसैन ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 22 अप्रैल की दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसकी पत्नी शहनाज महेशपुरा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से नई सब्जी मंडी की ओर पैदल जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया।पर्स में आधार कार्ड, 500 रुपये, कान की सोने की दो छोटी बाली तथा एक नोज पिन सोने की थी। उधर, मोहल्ला अल्ली खां निवासी शानू अली ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 22 अप्रैल को वह अपनी मंगेतर के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.