गोपालगंज, फरवरी 17 -- फुलवरिया। उचकागांव के बीडीओ कुमार प्रशांत ने सोमवार को फुलवरिया प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। फुलवरिया की बीडीओ पूजा कुमारी एक माह के प्रशिक्षण के लिए गया जी गई हुई हैं, जिसके कारण यह व्यवस्था की गई है। कुमार प्रशांत ने बताया कि प्रखंड पंचायत समिति की बैठक की नई तिथि डीएम की अनुमति के बाद तय की जाएगी। 16 फरवरी को प्रस्तावित बैठक बीडीओ की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई थी। डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार चौबे ने पुष्टि की कि अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। नई तिथि तय होने पर सदस्यों को तीन दिन पहले सूचना दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.