सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के उघड़पुर अन्नपूर्णानगर गमव में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र उघड़पुर अन्नपूर्णानगर निवासी शांती देवी (70) पत्नी शेष नरायन दूबे गुरुवार देर शाम को भोजन के बाद कमरे के अंदर लेटी हुई थी। रात करीब 10 बजे विस्तर पर सो रही शान्ती देवी को सांप ने डंस लिया। परिजन आनन-फानन में वृद्ध महिला को मेडिकल कालेज सुल्तानपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र संतोष कुमार दूबे की सूचना पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.