बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव राजपुर करियामई संपर्क मार्ग के पास स्थित खेत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही उघैती थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फिरोजपुर गुमराह में उपचुनाव ड्यूटी पर तैनात इस्लामनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव के कपड़े और हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश जारी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.