बोकारो, जनवरी 29 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट क्षेत्र स्थित पोखरिया पंचायत के बंशी टोला जरवा में एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता समर दा के गांव जरवा स्थित नव प्राथमिक विद्यालय के परिसर में 31 जरूरतमंदों के बीच झारखंड सरकार द्वारा पंचायत को उपलब्ध करवाये गए कम्बल का वितरण किया गया। जिप सदस्य मुखिया बसंती देवी, पंसस डेगलाल तुरी, उप मुखिया भीम साव, वार्ड सदस्य ममता कुमारी, रोजगार सेवक बिनोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से वितरण किया। कहा गया कि ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत में विकास का काम तेजी से किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत के सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सहायक अध्यापक मकुंद साव, राजेश महतो, चांदमुनी देवी, केला मांझी, रामू मुर्मू, होपन ह...