मधुबनी, फरवरी 26 -- पंडौल। भवानीपुर गांव स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में उग्रनाथ महादेव महोत्सव सह महाशिवरात्रि पर्व समारोह के शुभारंभ मैथिली कलाकार रामबाबू झा द्वारा जय जय भैरव असुर भयावनी पशुपति भावन गोसायनिक गीत से मंगलवार देर शाम किया गया। वहीं कार्यक्रम के अगले सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजन समिति द्वारा पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ, अपर समाहर्ता शैलेश कुमार, सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, बीडीओ मनोज कुमार राय, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, जिप सदस्य सैयदा बानो, सरोज सिंह, पिंटू मिश्रा, मुखिया रुद्रकांत झा , पूर्व मुखिया जीवछ यादव सहित दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि को मंचासीन कर पाग, दोपटा व माला से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ, अपर समा...