सीवान, दिसम्बर 16 -- रघुनाथपुर। प्रखंड के उगो गांव में शनिवार की रात में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के गायक व सांसद मनोज तिवारी के भक्ति एवं भोजपुरी गीतों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा गांव भक्ति व आस्था के रंग में रंगा नजर आया। मंच से जैसे ही मनोज तिवारी ने राम सिया राम सिया राम, हां हम बिहारी हैं जी की प्रस्तुति दी, श्रोता झूम उठे। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। उगो में भोजपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम में भोजपुरी की गायिका शायना और निशा उपाध्याय के गीतों पर भी लोग झूमे। आर्यन बाबू ने भी बेहतर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आदित्य द्विवेदी ने स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के सहयोग से...