देहरादून, अक्टूबर 28 -- हरिद्वार। नहाय-खाय से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ चौथे दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ घाटों पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। कुछ महिलाएं मन्नत मांगने दंडवत होकर गंगा घाटों तक पहुंचीं। छठ पूजा के दौरान हजारों की संख्या में छठ घाटों पर व्रतियों ने जल में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। महापर्व के दौरान विभिन्न तरह के परंपरागत पकवान, फल फूल को डाला में सजाकर छठ घाट किनारे रखकर पूजा-अर्चना की। मंगलवार सुबह हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, ठोकर नंबर एक घाट, पुलजटवाड़ा, ऋषिकुल, गोविंद घाट, विष्णु घाट, सप्तऋषि, प्रेमनगर समेत अन्य गंगा घाटों पर महिलाएं पूजा को पहुंचीं थी। श्रद्धालु घरों से सिर पर टोकरी लेकर घाटों पर पहुंचे, जल में खड़े होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.