मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- उदीयमान सूर्य को ऊषा अर्घ्य देकर छठ महापर्व के अंतिम दिन पूजा अर्चना करते हुए महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। छठ पूजा में सूर्य भगवान और माता छठी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। छठ का ये पर्व संतान की सुख समृद्धि, अच्छे सौभाग्य और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। साथ ही यह व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भी रखा जाता है। मंगलवार को एटूजेड रोड स्थित बजरंग विहार में छठ पूजा स्थल पर पहुंचकर वहां बनाए गए पक्के छठ घाट के पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं रेखा देवी, अनारी देवी, प्रभावती, संगीता देवी, जहान्वी, प्रियंका आदि ने घाट पर पहुंचकर छठ पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.