फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- फतेहपुर। केलवा के पात पर उगे लेन सुरुज देव... हे छठी मइया हर लीं बलैया... पहिले पहिल छठी मइया... जैसे गीतों के बीच मंगलवार तड़के पूरब दिशा में लालिमा दिखते ही घाटों पर छठ मइया के जयकारे गूंजने लगे। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी आयु के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अर्घ्य देने के साथ ही महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ। घर पंहुचकर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने ठेकुआ, चना, अदरक ग्रहण कर पारण किया। महिलाओं ने बताया कि इस चार दिवसीय छठ महापर्व पर भेदभाव खत्म हो जाता है। शहर के बांके बिहारी मंदिर परिसर में स्थित तालाब, पीएसी परिसर, ओमघाट भिटौरा, शिवराजपुर गंगाघाटों में सुबह सवेरे ही महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोग उत्साह के साथ पहुंचने लगे थे। महिलाओं ने वेदी पर विधि-विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.