मेरठ, फरवरी 2 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के उखलीना गांव में विधवा महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। चीख पुकार सुनकर लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रोहटा थाने में दी तहरीर में उखलीना निवासी ईश्वरी पत्नी स्व. नेपाल सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी उससे रंजिश रखते हैं। शनिवार को आरोपी अपनी मां के साथ घर पर आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.