सीवान, जुलाई 15 -- पचरुखी। सहायक सराय थाने की पुलिस ने सोमवार की दोपहर उखई गांव के चंवर में आधादर्जन देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार लीटर देसी शराब बनाने वाली कच्ची सामग्री को नष्ट कर दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले की जांच -पड़ताल के साथ ही धंधेबाज़ों को चिन्हित करने की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम उखई गांव के चंवर में छापेमारी कर सात देसी शराब के भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए करीब 5 हजार लीटर शराब बनाने वाली कच्ची सामग्री को नष्ट कर दिया। पुलिस के इस करवाई से शराब धंधेबाजों में हड़कंप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.